रातों रात दौलतमंद बनने के लिए Rs 5000 में उल्लू गोद ले रहे लोग
आपको अगर रातो रात बनना है अमीर और दौलत की चमक के हैं आप भी शौकीन तो धन की देवी लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू साहिब को झटपट पटा लीजिये …. गुणा गणित और किस्मत ने साथ दिया तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है ….. ये दावा हम नहीं कर रहे हैं … लेकिन जैसे ही दीपावली नज़दीक आती है हमारे देश में रईस बनने के सपने देखने वाले मुंगेरीलालों को जैसे एक मौका हाँथ लग जाता है क्यूंकि इस दौरान वो महत्वकाक्षी लोग उल्लू खोजने लगते हैं ….
लेकिन इस बार कुछ अनोखा ही दिखाई दे रहा है … पहले जहाँ दीपावली पर बेचारे उल्लू को पकड़ने और चुराने की खबरें आती थी वहीँ इस बार लोग उल्लू महाशय को गोद लेने की अफरातफरी में हैं ….
यकीन नहीं आता न आपको लेकिन हुज़ूर ये एकदम सही बात है …. देहरादून चिड़ियाघर में उल्लू के खर्च उठाने के लिए उन्हें गोद दिया जा रहा है… हांलाकि यहां सभी प्रकार के वन्यजीवों को कोई भी गोद लेकर उनका खर्च उठा सकता है। लेकिन, इन दिनों लोग अन्य जीवों की बजाय कौन बनेगा करोड़पति के सटीक गारंटी उल्लू को गोद लेने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।






