राष्ट्रीय युवा दिवस आज, जानिए क्यों मनाया जाता है युवा दिवस
स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन आज है। 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इसके लिए 1985 में भारत सरकार ने एक निर्णय लिया था, जिसे हर साल आज के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वह वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। छोटी उम्र से ही उन्हें अध्यात्म में रुचि हो गई थी। पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद जब वह 25 साल के हुए तो अपने गुरु से प्रभावित होकर नरेंद्रनाथ ने सांसारिक मोह माया त्याग दी और संयासी बन गए। संन्यास लेने के बाद उनका नाम विवेकानंद पड़ा। 1881 में विवेकानंद की मुलाकात रामकृष्ण परमहंस से हुई। स्वामी विवेकानंद महान समाज सुधारक, दार्शनिक और विचारक थे। उनके दर्शन और विचारों के प्रचार-प्रसार एवं जिन आदर्शों पर उन्होंने काम किया और जिनका जिंदगी में पालन किया, उससे लोगों को अवगत कराना इसका खास मकसद है। वह देश भर के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा थे।