Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का निधन, श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे सीएम धामी

देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 75 वर्षीय हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरबंस कपूर के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। आपको बता दें कि हरबंस कपूर जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते थे। वो भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता माने जाते थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। सात जनवरी 1946 को जन्मे हरबंस कपूर एक कुशल राजनीतिज्ञ रहे। कैंट क्षेत्र में उनका जबर्दस्त दबदबा रहा। उन्होंने लगातार आठ बार इस सीट पर विधायक होने का गौरव प्राप्त किया। इससे जनता के बीच उनकी पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हरबंस कपूर 2007 से 2012 तक उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1985 में उन्हें पहली हार मिली थी, लेकिन इसके बाद से वे कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारे और लगातार आठ बार विधायक बने। विधायक हरबंश कपूर की मौत की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में लाया जाएगा। इसके बाद तीन बजे लक्खीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *