देहरादून के मैक्स अस्पताल ने एक 36 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर डॉ मयंक नौटियाल के साथ ही डॉ करमजोत सिंह बेदी की देखरेख में महिला की सफल सर्जरी हुई और मात्र चार दिनों में ही डॉक्टरों ने महिला की जान बचाकर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ मयंक नौटियाल ने बताया कि महिला पिछले तीन महीने से महीने से पेट के तेज दर्द से परेशान थी। जिसके बाद महिला मैक्स अस्पताल पहुंची जहां जांच के बाद मरीज के लीवर के बाएं भाग में एक जटिल सिस्टिक सॉलिड ट्यूमर का पता लगा। जिसके बाद महिला की सर्जरी करने का डॉक्टरों ने फैसला लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से सर्जरी सफल रही। और महिला के लिवर के बाएं हिस्से को हटा दिया गया जिससे महिला की जान बच सकी