मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर बडा़ सड़क हादसा, तीन की मौत, 10 घायल
उत्तर प्रदेस के मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार की रात दिल्ली से होते हुए बिहार जा रही डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हो गए। बस में तकरीबन 58 सवारियां भरी हुईं थी, घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारण मौके पर देर रात तक लंबा जाम लगा रहा।
एसडीएम मांट इंद्रनंदल, नीलेस मिश्रा अस्पताल पहुंच कर घायलों के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रात करीब 10ः45 बजे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर व अन्य मंदिरों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं की बस बाजना कट से यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ी। श्रद्धालुओं की बस यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले हैं।
हादसे में मोहित प्रजापति निवासी कानपुर नगर, सचिन कुमार निवासी कानपुर देहात, कुंवर बहादुर सिंह निवासी फर्रूखाबाद, विमल पोरवाल निवासी औरैया, मोना र्शमा, हिमांशु यादव, प्रीति यादव, गोलू यादव, अजहर व अमीन खान घायल हुए हैं।