Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड : साल 2021 की आखरी कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून : साल 2021 का आज आखिरी दिन है। साल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग के साथ ही यह भाजपा सरकार की भी आखिरी बैठक है। आज दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक विश्व कर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में दोपहर 12 बजे से शुरू की जायेगी। कैबिनेट बैठक के दौरान आज विभिन्न विभागों की सेवा संशोधित नियमावलियों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

कई प्रस्तावों पर सरकार लगा सकती है मुहर :
कैबिनेट में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे के मामले, कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण , स्वास्थ्य नीति 2021, 15 साल से सेवाएं दे रहे सभी अवस्थाई कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर नियुक्ति सम्बन्धी प्रस्ताव, इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके अलावा सरकार कोविड महामारी पर आधारित राज्य की नई स्वास्थ्य नीति का भी प्रस्ताव ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *