Saturday, April 27, 2024
कांग्रेसराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा थामे चल रहे थे कृष्णकुमार पांडे, हार्ट अटैक से हुआ निधन, शोक में डूबी कांग्रेस पार्टी

भारत जोड़ो पदयात्रा के 62वें दिन कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन हो गया। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर जा रही है। बीती रात ही यात्रा ने महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। वहीं आज सुबह कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा थामे हुए चल रहे थे, अचानक ही तबियत बिगड़ने पर उन्होंने तिरंगा अन्य व्यक्ति को सौंपा और वहां से चले गए। उसके कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी ने कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ”कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *