Sunday, April 28, 2024
राष्ट्रीय

कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार नदी के अंदर दौड़ी मेट्रो

कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को इतिहास रच दिया। भारत में यहां पहली बार मेट्रो पानी में दौड़ी। कोलकाता मेट्रो के रेक ने मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड को प्रतिष्ठित हावड़ा स्टेशन से जोड़ने वाले मार्ग में हुगली नदी के पानी के नीचे सुरंग के जरिए एक सफल परीक्षण किया। ट्रायल रन के दौरान केवल कोलकाता मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी और चुनिंदा इंजीनियर ही ट्रेन में सवार थे। यह भारत के इतिहास में पहली अंडरग्राउंड मेट्रो है। इसे ऐतिहासिक घटना बताते हुए मेट्रो के GM (जनरल मैनेजर) उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि उम्मीद है कि रुट पर इसी साल से सेवाएं शुरु हो जाएंगी। यह मेट्रो स्टेशन जमीनी सतह से 33 मीटर नीचे है। सेवाएं शुरु होते ही हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का प्रमुख आकर्षण है।

हावड़ा से एस्प्लेनेड तक के 4.8 किमी के रास्ते में  520 मी पानी में

हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का मार्ग 4.8 किमी है, जिसमें से 520 मीटर का सफर हुगली नदी के नीचे से होगा। सुरंग पानी की सतह से 32 मीटर नीचे है। इस सुरंग की कुल लंबाई 10.8 किमी है। नदी के नीचे मेट्रो के लिए दो सुरंगे बनाई गई हैं। यात्रियों के लिए यह बिल्कुल ही अलग अनुभव होगा क्योंकि वे एक मिनट से भी कम समय में पानी में लगभग आधा किमी. (520 मीटर) का सफर तय करेंगें।

लंदन और पेरिस के बीच बने चैनल टनल से गुजरने वाली यूरोस्टार ट्रेनों की सुरंगों की तरह ही कोलकाता मेट्रो की इन सुरंगों को भी बनाया गया है।

7 महीने तक नियमत ट्रायल के बाद आम जनता के लिए शुरु होंगी सेवाएं

कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक रेड्डी ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और इस रुट पर नियमित अंडरवाटर ट्रायल जल्द ही शुरु होगा। रेड्डी पहले ट्रायल रन का हिस्सा थे। रेड्डी के मुताबिक अगले सात महीने तक इस रुट पर नियमित ट्रायल रन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद आम जनता के लिए नियमित सेवाएं शुरु हो जाएंगी।

भारत में यह पहली बार हुआ है। जबकि पूरी दुनिया में इसे दुर्लभ माना जाता है। 1980 के दशक में भारत की पहली मेट्रो का हिस्सा भी कोलकाता में बना था। अब एक बार फिर कोलकाता ने इतिहास रचा है। इन सुरंगों को 120 साल तक की सेवाओं के लिए बनाया गया है। बुधवार की सुबह ट्रेन ने पांच मिनट की हुगली यात्रा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *