Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंड

कोहली-अनुष्का फिर बने पेरेंट्स, अनुष्का ने दिया बेबी बॉय को जन्म

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। विराट-अनुष्का ने बेबी बॉय का नाम ‘अकाय’ रखा है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालने के बाद फैंस ने विराट-अनुष्का को बधाई दी।
कल देर रात विराट और अनुष्का ने अपने जॉइन बयान में लिखा, ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दें रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का।’ यह खबर सुननें के बाद यूजर्स दोनों के लिए बेहद खुश हैं। उन्होंने छोटे बेबी को खूब दुआएं देना और कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है। एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह संग कई सेलेब्स ने भी विराट और अनुष्का को बधाई दी है। हर तरफ खुशी का माहौल है।
बता दें विराट कोहली ने हाल ही इंग्लैंड सीरीज के पहले दो टेस्ट से ब्रेक लिया था, इसके बाद उन्होंने अंतिम तीन टेस्ट से भी अपना नाम वापिस ले लिया था। उस समय विराट ने सीरीज ना खेलने का व्यक्तिगत कारण बताया था। इसके बाद फैंस के बीच यह सस्पेंस बना हुआ था कि विराट ने ऐसा क्यों किया। ऐसा पहली बार हुआ जब विराट ने कोई घरेलू सीरीज नहीं खेली हो। ऐसे में वजह सामने आई कि विराट कोहली ने क्यों अपना नाम वापिस लिया, अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की वजह से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *