राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज उत्तराखंड जनसभाएं, बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए महज चार दिन शेष हैं, ऐसे में भाजपा के पार्टी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए ताकत झोक रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद आज भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा भी उत्तराखंड में जनसभाएं करने पहुंच रहे है। आपको बता दें कि आज जेपी नड्डा ने विधानसभा केदारनाथ, चौबट्टाखाल, कोटद्वार में जनसभाएं करने का कार्यक्रम तैयार किया हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज जेपी नड्डा अलग अलग विधानसभा ने जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बूथ कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
जेपी नड्डा की उत्तराखंड जनसभाएं
जनसभा 1 (विधानसभा – केदारनाथ)
स्थान : रामलीला मैदान, अगस्त्यमुनि
समय : दोपहर 12:05 बजे
जनसभा 2 (विधानसभा – चौबट्टाखाल)
स्थान : चौबट्टाखाल
समय : दोपहर 02:25 बजे
जनसभा 3 (विधानसभा – कोटद्वार)
स्थान : कोटद्वार
समय : 04:05 बजे