Saturday, September 30, 2023
Home खेल समाचार IPL 2021 Auction: कौन सी टीम ने किस खिलाडी को ख़रीदा? कौन...

IPL 2021 Auction: कौन सी टीम ने किस खिलाडी को ख़रीदा? कौन सी टीम जीतेगी IPL 2021?

-आकांक्षा थापा

आईपीएल के 14वे संस्करण का ऑक्शन ख़त्म हो चुका है। आइपीएल के इस सीजन में खिलाड़ियों के लिए लगी बोली पर सभी टीमों ने मिलकर कुल 145.30 करोड़ रुपये खर्च किए। इस बार आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई में नीलामी हुई थी , नीलामी में कुल 57 खिलाडियों को ख़रीदा गया, जिसमें से 22 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इस ऑक्शन में तेज़ गेंदबाज़ों का दबदबा रहा…… ऑल राउंडर और विदेशी तेज गेंदबाजों को इस साल की नीलामी में काफी बड़ी राशि में खरीदा गया……  जिसमें दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए ,गुरूवार को राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ रूपये में ख़रीदा। वहीँ, कर्नाटक के ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने भी यहां 9.25 करोड़ रूपये में बिककर सुर्खियां बटोरीं….

कौन सा खिलाडी किस टीम में-

दिल्ली कैपिटल्स – स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), उमेश यादव (एक करोड़), रिपल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमाल हुसैन मेरीवाला (20 लाख), एम सिद्धार्थ (20 लाख), टॉम कर्रन (5.25 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरूद्दीन (20 लाख), काइल जेमीसन 15 करोड़, डैन क्रिस्चियन (4.8 करोड़), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), के.एस भरत (20 लाख)

कोलकाता नाइड राइडर्स– शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वैभव अरोड़ा (20 लाख), करुण नायर (50 लाख), करुण नायर (50 लाख), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख), पवन नेगी (50 लाख)

चेन्नई सुपर किंग्स– मोइन अली (सात करोड़), कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), हरिशंकर रेड्डी (20 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), हरि निशांत (20 लाख)

राजस्थान रॉयल्स- शिवम दुबे (4.4 करोड़), क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), केसी करियप्पा (20 लाख), लियाम लिविंगस्टो (75 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख), आकाश सिंह (20 लाख)

पंजाब किंग्स – डेविड मलान (1.5 करोड़) झाय रिचर्डसन (14 करोड़), शाहरूख खान (5.25 करोड़), राइली मेरिडिथ (8 करोड़), मोइसिस हेनरीकेज (4.2 करोड़), जलज सक्सेना (30 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख), सौरभ कुमार (20 लाख), फैबियन एलेन (75 लाख)

मुंबई इंडियंस– एडम मिल्न (3.2 करोड़), नाथन कूल्टर नाइल (5 करोड़), पीयूष चावला ( 2.4 करोड़), जिमी नीशम (50 लाख), युधवीर सिंह (20 लाख), मार्को जेनसन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

अर्जुन तेंदुलकर पहली बार आईपीएल में खेलने वाले हैं, और वे मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। वहीँ, ऑक्शन के बाद मुंबई टीम सबसे ज़्यादा मज़बूत नज़र आईं। बता दें कि देश में पिछले साल कोरोना माहामारी चरम पर होने के कारण आईपीएल के 2020 सीजन को देश से बाहर युएई में कराया गया था। ऐसे में प्रयास किए जा रहे हैं की  इस बार फैंस को आईपीएल देश में ही देखने को मिले, इतना ही नहीं उनकी मैदान में एंट्री को लेकर भी तैयारियां जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में बनेगी लिथियम बैटरी, होगा 2 हजार करोड़ का निवेश

उत्तराखंड में आने वाले समय में लिथियम बैटरी का उत्पादन होगा। इसके लिए ब्रिटेन की आगर टेक्नोलॉजी कंपनी राज्य में 2000 करोड़ का निवेश...

लच्छीवाला में दर्जनों बंदरों की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

हरिद्वार रोड पर मणीमाई मंदिर के समीप जंगल में 15 बंदरों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। जबकि, एक बंदर सड़क किनारे...

यूकेएसएसएससी को वापस मिलेगा समूह ग की 23 भर्तियों का जिम्मा, शासन स्तर से जल्द हो सकते हैं आदेश

पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी को ही सौंपा...

यूबीटी केयर ने ओल्ड राजपुर रोड में चलाया सफाई अभियान, लोगों के स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

यूबीटी केयर फाउंडेशन ने बीते दिनों ओल्ड राजपुर रोड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान...

बलराज पासी ने किसान भवन में संभाला कार्यभार, बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के फिर अध्यक्ष बनाये गये पासी

उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष बलराज पासी ने गुरूवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भाजपा में...

नहीं रहे भारत में हरित क्रांति के जनक, देश के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन नहीं रहे। 98 वर्षीय वैज्ञानिक स्वामीनाथन का आज निधन हो गया है। लंबी उम्र के चलते...

उत्तराखंड में हुई विदेशी निवेश की धन वर्षा, दो दिन में हुये 9 हजार करोड़ के एमओयू

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए औद्योगिक घरानों को आमंत्रित करने ब्रिटेन गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा काफी सफल साबित हो रहा है।...

जानवरों की चर्बी से बनाया जा रहा है नकली घी, कहीं आपकी थाली तक तो नहीं पहुंच गया

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में थाना पुलभट्टा पुलिस को जानवरों की चर्बी पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिरोली कलां...

राष्ट्रगान से गूंजा पिरान कलियर, उर्स के मौके पर दिखा हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ संगम

यूं तो पिरान कलियर में हर साल प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम साबिर पाक का उर्स मेला मनाया जाता है लेकिन इस बार पीरान...

धामी सरकार ने खोला पिटारा, लंबे इंतजार के बाद दायित्वों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश दौरे से लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा...