Friday, June 20, 2025
उत्तराखंड

बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया की पहल, सफाई अभियान में उतरे संस्थान के लोग

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया सड़कों पर उतर रहा है। आज देहरादून स्थित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी पार्क में फैली गंदगी, प्लास्टिक आदि की सफाई की। साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान संस्थान से जुड़े लोगों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तमाम कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं लेकिन ये तब तक सफल नहीं हो पाएंगे जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे। कहा कि संस्थान द्वारा अब तक न केवल देहरादून के आस-पास के इलाकों में पौधारोपण किया गया है बल्कि तमाम नदियों में सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही देहरादून शहर में कम होते ग्रीन कवर को लेकर संस्थान के लोगों ने चिंता जाहिर की है कहा है कि अगर विकास के लिये कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं तो साथ में पेड़ लगाने भी बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *