Tuesday, April 23, 2024
अंतरराष्ट्रीय

आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश बना भारत, चीन को छोड़ा पीछे

भारत आबादी के लिहाज से चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत 142.86 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूएनएफपीए की The State of World Population Report-2023 के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142.86 मिलियन तक पहुंच गई है जबकि चीन की आबादी 142.57 मिलियन है। 2022 में भारत की जनसंख्या में 1.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की आबादी के दो-तिहाई से अधिक लोग 15 से 64 वर्ष की बीच की उम्र के हैं।

यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिधि एंड्रिया वोजनार ने रिपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि हम यूएनएफपीए में भारत के 1.4 अऱब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रुप में देखते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “भारत की कहानी काफी पावरफुल रही है। भारत ने शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, आर्थिक विकास के साथ-साथ तकनीकी मैदान में बहुत तरक्की की है। भारत सबसे ज्यादा तादाद में रहने वाले युवाओं का देश है। इसकी आबादी में 254 मिलियन युवा 15 से 24 की उम्र के नौजवान हैं। यहां महिलाओं, लड़कियों ने कई क्षेत्रों में बढ़कर तरक्की की है। भारत अपने लोगों को समानता के साथ आगे बढ़ने के समान अवसर देता है।

जनसंख्या में भले ही भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन अर्थव्यवस्था, रोजगार, इंफ्रास्ट्राक्चर जैसे विभिन्न मुद्दे  भारत की सफलता के लिए मुख्य बिंदु हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *