-आकांक्षा थापा
उत्तराखंड की शान और बेहतरीन पैरा ओलम्पियन मनोज सरकार को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मनोज सरकार को सम्मानित किया शुभकामनाएं दी। आपको बता दें की बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश के साथ-साथ उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिसके बाद दिव्यांग खिलाड़ी मनोज सरकार को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी मनोज सरकार को आमंत्रित किया है और उन्हें सम्मान से नवाजा। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाकि खिलाड़ियों को भी हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर, मनोज सरकार की व्यक्तिगत कोच भूपेश दुमका ने बताया कि जापान से लौटने के बाद प्रदेश सरकार ने अभी तक मनोज सरकार को सम्मानित नहीं किया है। जबकि उत्तराखंड में उन्हें सबसे पहले सम्मान दिया जाना चाहिए था। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से मनोज सरकार को शुभकामनाएं और सम्मान देने का क्रम चल रहा है।