Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडराजनीति

2022 चुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी ताकत, घर घर भाजपा, हर घर भाजपा का दिया नारा

2022 विधानसभा चुनाव के लिये सत्ताधारी भाजपा ने प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी आज से समूचे प्रदेश में ‘घर घर भाजपा, हर घर भाजपा’ महा अभियान का आगाज कर रही है। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में 2 लाख 40 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे। 11,235 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे, राज्य के 23 लाख परिवारों से मिलेंगे और करीब 72 लाख मतदाताओं से सीधा संपर्क होगा। पार्टी के आम कार्यकर्ता के साथ नेता भी इस अभियान में शामिल होंगे। पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा को टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जिले की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को अनुसूचित जाति और ओबीसी मतदाताओं के प्रभाव वाली सीटों का जिम्मा सौंपा गया है।

चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी यूएस नगर की बंगाली मतदाता प्रभाव वाली छह सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगी। पार्टी ने उन्हें बंगाली वोटरों को साधने के लिए दायित्व सौंपा है। इसके अलावा वह अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जिले की विधानसभा सीटों को भी देखेंगी। सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह यूएसनगर की सिख प्रभाव वाली तीन सीटों के अलावा नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *