Friday, May 3, 2024
अंतरराष्ट्रीय

सबसे ताकतवर पासपोर्ट फ्रांस का, जानिए भारत की क्या रैंकिंग है?

हेनली एंड पार्टनर्स ने अपनी पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की सूची जारी कर दी है। जिसमें सबसे शीर्ष पर फ्रांस है। फ्रांस के पासपोर्टधारी 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। पिछले साल भारत की रैंकिंग 84वें स्थान पर थी और अब भारत की रैंकिंग गिर कर 85 स्थान पर आ गई। जो की भारत के नुकसानदायक है। भारत के पासपोर्टधारी 62 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हाल ही में ईरान ने भारत के पासपोर्टधारियों को 15 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की हैं। मलेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका भी उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही भारत के पासपोर्टधारियों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की हैं।

पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की सूची में शीर्ष पर फ्रांस, इटली, जर्मन, जपान, सिंगापुर, स्पेन देश शामिल हैं। पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 106 है। चीन ने पासपोर्ट रैंकिंग में इजाफा किया है, चीन 66वें से 64वें स्थान पर आया है। जबकि बात करें बांग्लादेश की तो उसकी रैंकिंग पर भी गिरावट आई है, वें 101 से गिरकर 102 पर आ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *