महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में निधन
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के वारिष्ट नेता मनोहर जोशी का निधन आज सुबह 3 बजे हिंदुजा अस्पताल में हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। 21 फरवरी को उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत ज्यादा खराब थी जिस वजह से उन्हें आसीईयू में रखा गया था, डॉक्टर लगातार उनपर नजर बनाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पहले मनोहर जोशी का शव उनके निवास स्थान रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, उसके बाद उनका अंतिम संस्कार आज दादर श्मशान भूमि में करीब 2 बजे होगा।
उनका राजनीतिक करियर आरएसएस से शुरु हुआ और इसके बाद उन्होंने शिवसेना ज्वाइन कर ली थी। पहले पार्षद और फिर 70 के दशक में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए। 1995 में पहली बार महाराष्ट्र के सीएम चुने गए। वह सांसद भी रहे और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे।