गोभी की सब्जी बनी मजदूर की मौत का कारण, एक और व्यक्ति की हालत गंभीर
खाना हमारे शरीर के विकास के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, खाने के ज़रिये ही हमारे शरीर को जरुरी तत्व और पदार्थ हासिल होते हैं.. ऐसे में पूरे दिन में जो भी छोटी से छोटी चीज़ हम खाते हैं, सब मायने रखती है.. देहरादून में खाने की वजह से ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.. जी हाँ, बासी खाना खाने से एक मजदूर की जान चली गयी.. जबकि उसके एक साथी की हालत फिलहाल गंभीर है…
बता दें, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं, और देहरादून में काम करते हैं… मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरेंद्र दास के तौर पर की गयी, वही उसके साथी का नाम केदार बताया जा रहा है। दोनों ने बहुत दिन पुरानी गोभी की सब्ज़ी बनाकर उसे खा लिया। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर दोनों को दून अस्पताल ले जाया गया… उस पुरानी और बासी गोभी की वजह से दोनों को फ़ूड पोइज़निंग हो गयी.. वही, एक व्यक्ति की तबियत इलाज के दौरान ही बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गयी। वहीं, दूसरे व्यक्ति का इलाज अभी भी चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है… वहीँ मृतक के मृत्यु की खबर उसके परिजनों को दी गयी, जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।