Wednesday, February 18, 2026
उत्तराखंडराजनीति

आज जारी हो सकती है उत्तराखंड कांग्रेस की पहली सूची

देहरादून- विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है।  आज हो रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर विचार विमर्श किया जाना है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस एक प्रत्याशी वाली सर्वसहमति वाली सीटों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें 40 प्रत्यशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राज्य की सभी सीटों का ब्योरा सीईसी को सौंपा जा चुका है। सीईसी इन पर मंथन कर अंतिम निर्णय लेगी।  कांग्रेस की 40 सीटों पर सर्वसहमति से एक नाम चुनकर ही सीईसी को दिया गया है। इनमें वर्तमान विधायक, पिछले चुनाव में कम मार्जिन से जीत से चूके नेताओं के नाम हैं। केवल 30 सीटें ही ऐंसी हैं जिन पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच सहमति नहीं थी। इन तीस सीटों पर दोनों कैंपों ने अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में रिपेार्ट बनाकर सीईसी को दे दी है। बहुत मुमकिन है कि सीईसी पहले चरण में केवल विवादरहित सीटों पर ही उम्मीदवार तय करेगी। विवादित सीटों पर उम्मीदवार के चयन के लिए लिस्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *