Thursday, May 16, 2024
उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव के लिये अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार में सबसे ज्यादा मतदाता तो अल्मोड़ा में सबसे कम

निर्वाचन की ओर से लोकसभा चुनाव के लिये अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके हिसाब से राज्य में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उत्तराखंड हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता हैं, जबकि सबसे कम मतदाता वाली सीट अल्मोड़ा है, जिसमें महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।
हरिद्वार में 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष और 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष और 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
चौथे स्थान पर पौड़ी लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष और 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
मतदाता सूची का ये अंतिम प्रकाशन है इसके बाद सूची में कोई भी नया नाम जोड़ा नहीं जाएगा। 19 अप्रैल को राज्य के मतदाता लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *