Tuesday, April 30, 2024
राष्ट्रीय

बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग,  बाल-बाल बचे 137 यात्री

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह 6:15 बजे तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की गई। विमान में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान (6E897) में 137 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

तकनीकी समस्या के चलते कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही बेंगलुरु से रवाना हुई, कुछ देर बाद पायलट को उसमें तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद पायलट ने तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की घोषणा की गई।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार सभी 137 यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *