Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराज्य

देहरादून : डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, नौकर के दोस्त ने दिया था घटना को अंजाम

बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में डबल मर्डर का मामला सामने आया था। घटना में एक महिला उन्नति शर्मा और उनके नौकर राजकुमार की हत्या का है , की जानकारी बुधवार सुबह पति सुभाष ने पुलिस को फ़ोन पर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर बंगले की तलाशी करती है जहा उन्हें तलाशी के दौरान पत्नी उन्नति शर्मा और नौकर राजकुमार का शव रसोई के पीछे बगीचे के पास पॉलिथीन बैग और पत्तो स्व छिपा हुआ मिला था। 60 घंटों बाद आखिरकार पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने में कामयाब रही। दरअसल इस सनसनीखेज घटना को विला में नौकरी कर रहे राजकुमार के साथी आदित्य ने अंजाम दिया था। आदित्य कोठी में रहने वाले नौकर के ठाठ-बाट देखकर प्रभावित था। वो खुद यहां नौकरी हासिल करना चाहता था, लेकिन मौजूदा नौकर की वजह से ऐसा हो नहीं पा रहा था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 20 साल के आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी गढ़ी कैंट का रहने वाला है।

बता दें कि 29 सितंबर को प्रेमनगर के धौलास में स्थित विला में रहने वाली उन्नति शर्मा और उनके नौकर राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को उन्नति शर्मा के पति सुभाष शर्मा पर शक था, लेकिन दूसरे कोण से जांच शुरू हुई तो पुलिस असली गुनाहगार तक पहुंच गई। आरोपी आदित्य ने बताया कि वो राजकुमार की जगह खुद नौकरी हासिल करना चाहता था। घटना वाले दिन वो राजकुमार की हत्या कर रहा था, लेकिन तभी उन्नति शर्मा ने उसे ऐसा करते देख लिया। जिसके बाद चश्मदीद गवाह को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने उन्नति शर्मा का भी कत्ल कर दिया। जिस चाकू से कत्ल किए गए, वो चाकू पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे खाई से बरामद किया था। मां की हत्या की खबर सुनकर उन्नति शर्मा के बेटे और बेटी लंदन से देहरादून पहुंच गए हैं। दोनों भाई-बहन सदमे में हैं। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *