Saturday, April 20, 2024
अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधम सिंह नगरकोविड 19चमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ी गढ़वालबागेश्वरराज्यरुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री से मिला प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ , वार्ता के बाद आंदोलन हुआ खत्म  

उत्तराखंड से राहत भरी खबर है … मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर मुलाक़ात की और अपनी समस्याएं बतायी और संघ के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री रावत ने प्रतिनिध मंडल से कहा कि उनकी सभी मांगों को सरकार गम्भीरता से विचार करेगी और जल्द ही सकारात्मक सहयोग किया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सहयोगात्मक रवैये पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा है कि  वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे।

 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना काल में प्रदेश के डाॅक्टरों ने दिन रात म्हणत और मानव सेवा की है। डॉक्टर्स के सेवाभाव को उन्होंने सराहनीय कार्य बताया है। सीएम ने कहा की  जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई। मुलाक़ात के बाद प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है। इस खबर के बाद प्रदेश की जनता को थोड़ा राहत ज़रूर मिली होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *