धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार 23 नवंबर को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट में उत्तराखण्ड की नई खेल नीति पर मुहर लग सकती है। सोमवार को एक समारोह के दौरान सीएम धामी ने खेल निति के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने का संकेत दिये थे।
राज्य की नई खेल नीति के अलावा दूसरे कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाये जा सकते हैं। बीते दिन सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए खेल नीति में कई प्रावधान शामिल करने जा रही है। जिससे खेल और खिलाड़ी दोनों को फायदा होगा।
आपको बता दें कि इससे पहले मंत्रिमंडल बैठक बीते 11 नवंबर को होनी थी, लेकिन मंत्रियों के व्यस्थ कार्यक्रमों के चलते कैबिनेट स्थगित हो गई थी। कैबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, राजस्व, पर्यटन, स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राशन डीलरों को दिए गए अशंदान पर बढ़ोत्तरी संबंधी, सरकारी क्षेत्रों को लीज पर देने समेत विभागीय सेवानियमावलियों के संशोधन संबंधी प्रस्ताव भी लाये जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे सचिवालय में होगी।