दिल्ली- यदि आप भी गर्मियों के दौरान मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कॉइल जलाते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में इसी मामले में 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मॉर्टिन की कॉइल गद्दे पर गिर गई, जिससे पूरे कमरे में आग लग गई और धुंआ भर गया। मरने वाले लोगों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और 1 डेढ़ साल का बच्चा है। इसके अलावा 3 घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि मच्छर भगाने वाली क्वाइल जलती हुई गद्दे पर गिरी। जिससे पूरे कमरे में आग लग गई और धुआं भर गया। इसकी चपेट में आने से दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
आग लगने से आस-पास के घर भी तप गए थे। पड़ोसियों ने ही घर से सभी लोगों को निकलवाने में मदद की। घटनास्थल पर एक घंटे बाद दमकल की गाडियां पहुंची। एंबुलेंस भी आधे घंटे में पहुंची, तब तक सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। घर में मकान मालिक व किराएदार सहित करीब 50 लोग रहते थे। मरने वालों में मकान मालिक का डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
गद्दे पर कॉइल गिरने से हुआ हादसा
ऐसा पता चला है कि मच्छर को मारने वाली कॉइल जलाई गई थी जो कि गद्दे पर गिर गई। इसी कारण से घर में आग लग गई। आग के कारण निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।