Friday, April 26, 2024
कोविड 19राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक! तेजी से बढ़ रहे हैं कन्टेनमेंट जोन

दिल्ली- राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कन्टेनमेंट जोन से लोगों में डर बढ़ने लगा है। दिल्ली में 20 सितम्बर को कन्टेनमेंट जोन बढ़कर 176 तक पहुंच चुके हैं। जबकि 19 सितम्बर को कन्टेनमेंट जोन की 162 थी। 24 घंटे के भीतर दिल्ली में 14 नए कन्टेनमेंट जोन बन गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कन्टेनमेंट जोन दक्षिणी दिल्ली में हैं। यहां कुल 81 कन्टेनमेंट जोन हैं। दूसरी ओर दिल्ली के मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दक्षिणी दिल्ली का इलाका संवेदनशील रहा था। दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 54 हजार कंटेनमेंट जोन थे जिसमें से अकेले साउथ दिल्ली में 27 हजार कंटेनमेंट जोन थे। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते नवंबर माह में दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 थी। इसके बाद दो नवंबर को यह बढ़कर 98 हो गई और 3 नवंबर को कंटेनमेंट जोन संख्या 100 पार गई। 4 नवंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 109 बताई गई। इसके बाद से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या दिनबदिन बढ़ती जा रही है। बाद से कन्टेनमेंट सोनेस की संख्या बढ़ती जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर ही करीब 78 नये कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुये दिल्ली सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। हालांकि दिल्ली सरकार ने बढ़ते कंटेनमेंट जोन को तीसरी लहर का साफ संकेत मानने से इंकार किया है। सरकार ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के स्पष्ट आदेश हैं कि कोरोना संक्रमण के मामले में कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

जिला कंटेनमेंट जोन
मध्य दिल्ली 00
पूर्वी दिल्ली 07
नई दिल्ली 07
उत्तरी दिल्ली 23
उत्तर-पूर्वी दिल्ली 00
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली 09
शाहदरा 03
दक्षिणी दिल्ली 81
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली 18
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली 14
पश्चिमी दिल्ली 14
कुल 176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *