छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके 5 टुकडे़ कर दिये। फिर शव को पानी की टंकी में छिपा कर रख लिया। घटना दो माह पहले हुई। बदबू आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुछताछ में आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया, वह पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का है। वह यहां एनटीपी कर्मी निर्दोष एक्का के मकान में किराये पर रहता था। सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग का काम करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था, कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके चलते उसने पिछले 5 जनवरी को पत्नी के 5 टुकडे कर पाना की टंकी में डाल दिया था।
पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि, पवन सिहं की पत्नी सती साहू मुंगेली के दाऊपारा की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। शादी के बाद से दोनों उसलापुर में रहमे थे।