Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्पेशल

ईडी के नोटिस से कांग्रेसियों का चढ़ा पारा, कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

देहरादून : नेशनल हेराल्ड प्रकरण मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस देने के खिलाफ कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। क्रास रोड स्थित ईडी के दफ्तर के सामने धरना देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। ईडी की नोटिस की कार्यवाही इसी साजिश का हिस्सा है। आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेशनल हेराल्ड अखबार की रक्षा के कांग्रेस ने उसकी आर्थिक सहायता की थी। इसमें एक पैसे की भी अनियमितता नहीं हुई है। वर्ष 2012 में केंद्रीय चुनाव आयोग और वर्ष 2015 में खुद ईडी इससे जुड़े आरेापों को खारिज कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है, इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वेष की भावना के साथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के इस प्रकार आचरण से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस देश और लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सदैव लड़ती रहेगी। कभी झुकेगी नहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों पर हमला बोला। कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। आज देश में जिस प्रकार के हालात है, उसकी वजह भाजपा है। कांग्रेस ने हमेशा सभी को साथ लेकर जोड़ते हुए चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा का एकमात्र एजेंड़ा विभाजनकारी नीतियां आगे बढ़ाना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *