Sunday, April 27, 2025
उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

कांग्रेस ने किया जन आक्रोश रैली का आगाज, प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर उठाये सवाल

मंहगाई व रोजगार के मुद्वे को लेकर कांग्रेस ने श्रीनगर से जन आक्रोश रैली का आगाज कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार की नाकामयाबी को जनता के बीच रख दिया है। प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाना है, जिसका शुभारंभ फ़िलहाल श्रीनगर गढवाल से किया गया। इस दौरान चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग से हजारों की संख्या में पहुॅचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली निकाली। इस दौरान रैली में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए, और जमकर प्रदर्शन किया… कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हद्वेयश, किशोर उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, केदारनाथ विद्यायक मनोज रवत समेत कई बड़े चेहरे जन आक्रोश रैली में शामिल रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा…

मंच से जनता को संबोधित करते हुए हरीश रावत भावुक होते हुए भी दिखे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई ओर रोजगार को लेकर जनता में आक्रोश बना हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 10 सीट भी नहीं ला पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *