Friday, April 26, 2024
अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधम सिंह नगरकोविड 19चमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिल्लीदेहरादूननैनीतालपंजाबपिथौरागढ़पौड़ी गढ़वालबागेश्वरबिहारराजनीतिराज्यराष्ट्रीयरुद्रप्रयागहरिद्वार

भाजपा राज के खिलाफ कांग्रेस का मौन सत्याग्रह 

मौन धारण कर देहरादून में गांधी प्रतिमा के सामने बैठे कांग्रेसी नेता ….. जिस तरह से लगातार देश के अलग अलग हिस्सों से हाथरस मामले में सियासी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन सामने आ रहा है उसी में आज एक और सत्याग्रह भी जुड़ गया …

ये हुआ है उत्तरप्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर व आज़मगढ़ में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं के विरोध में ….. सुबह गांधी पार्क पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ मौजूद सीनियर लीडरों ने राज्य में मौन सत्याग्रह किया। 

दोपहर 12 बजे सत्याग्रह पूर्ण होने के बाद जय भारत टीवी से बात करते हुए पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने केंद्र, यूपी और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है गरीब और वंचित वर्ग पर जुल्म भी बढ़ चूका है और अब ये सभी सीमाओं को पार कर चुकी है 

 

बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा  की सरकारों में बेटियां सुरक्षित ही नहीं है। पीड़ित को इंसाफ दिलाने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने पर जोर है। सत्याग्रह में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, आज़ाद अली  राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, डॉ प्रतिमा सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस सत्याग्रह में शामिल हुए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *