Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीय

कोट-टाई, हल्की दाढ़ी, छोटे बाल, नए लुक में राहुल गांधी, लंदन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के लंदन दौर पर हैं। वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इससे पहले राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है। इसमें राहुल गांधी नए लुक में नजर आ रहे हैं। जहां राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। यह यात्रा 3570 किलोमीटर की थी। राहुल यात्रा के दौरान सफेद टी शर्ट में नजर आए थे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी भी काफी बढ़ गई थी। लेकिन राहुल गांधी लंदन में नए लुक में नजर आ रहे हैं।

कैंब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। ट्वीट में कहा गया, वह आज 21वीं सदी में सुनना-सीखना विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *