Thursday, April 25, 2024
राष्ट्रीय

सीओ अंकुश मिश्रा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जीता बेस्ट साइबर कॉप अवार्ड

खेल-कूद से लेकर हर चीज़ में उत्तराखंड ने कई सारी उपलब्धियां प्राप्त की है। राज्य के युवा उत्तराखंड का नाम रौशन करने में जुटे है। वही उत्तराखंड के पुलिस अफसर अंकुश मिश्रा ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। आपको बता दें कि डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड के सीओ अंकुश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप के लिए अवार्ड मिला है। बता दें कि देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। इसमें उत्तराखंड के साइबर सीओ अंकुश मिश्रा को पहला स्थान मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक पुलिस के साइबर क्राइम अधिकारी केए यशवंत कुमार रहे हैं और तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के इंस्पेक्टर के.रमेश रहे।

वहीँ, डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी है और कहा साइबर पुलिस और एसटीएफ साइबर क्राइम के मामले सुलझाने में काफी अच्छा काम कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *