Friday, April 19, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

नवमी के मौके पर सीएम धामी ने किया कन्या-पूजन…

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन यानी नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। पूरे रीति रिवाज के साथ सीएम ने कन्याओं के पांव धोये और उन्हें अपने हाथों से खाना परोसा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि आज शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन है। जिसे नवमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्र में नौ देवियों के पूजन के बाद अंतिम दिन नवमी को लोग घर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है।

नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड एवं देश वासियों को नवरात्री की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *