Wednesday, April 24, 2024
देहरादूनराजनीतिराज्य

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हरीश रावत पर बोला हमला कहा- हरीश रावत देख रहे हैं मुंगेरी लाल के सपने

उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का दावा है कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के दावे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वर्ष 2017 में जनता ने जिस तरह कांग्रेस को विदा किया था, इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत उससे भी बदतर होने वाली है। साथ ही उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *