Tuesday, March 25, 2025
उत्तराखंड

सीएम धामी ने बच्चो संग मनाया फूलदेई त्योहार, कहा बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा हर साल

उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराडी़सैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृती और लोक पंरपराओं से जोडे़ रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति पर्ष मनाया जाएगा। उत्तराखंड में इसे फूल संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घरों की देहली को फूलों से सजाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *