Tuesday, April 23, 2024
राष्ट्रीय

वैलेंटाइन डे को भारत में काउ हग डे मनाने का फरमान जारी, विपक्ष के निशाने पर केन्द्र सरकार

अगर आप 14 फरवरी को वैलेंटान डे का प्लान कर रहें हैं तो ये खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। इस वैलेंटाइन डे पर आप प्रेमिका को नहीं, गाय को गले लगाएं। क्योंकि 14 फरवरी भारत में काउ हग डे मनाया जाएगा। जी हां आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे मगर सच यही है कि इस बार वैलेंटाइन डे के मौके पर देश में काउ हग डे मनाया जाएगा। इसे लेकर बकायादा केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। जिसमें कहा गया है कि 14 फरवरी को काउ हग डे मनाया जाएगा।
कृषि मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर लोगों से 14 फरवरी को ‘‘काउ हग डे’’ मनाने की अपील की है। हर साल 14 फरवरी को ‘‘वैलेंटाइन डे’’ मनाया जाता है। पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, कि ‘‘सभी गाय प्रेमी गौ माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं।’’
नोटिस में ये भी कहा गया है कि गायों को गले लगाने से ‘‘भावनात्मक संपन्नता’’ आएगी और ‘‘सामूहिक प्रसन्नता’’ बढ़ेगी। इसमें ये भी कहा गया है कि वैदिक परंपराएं ‘‘पश्चिमी संस्कृति की प्रगति’’ के कारण लगभग ‘‘विलुप्त होने के कगार’’ पर हैं और ‘‘पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को लगभग भुला दिया है.’’ लिहाजा पश्चात्य संस्कृति को छोड़ें और वैलेंटाइन डे के दिन गाय को गले लगाएं।
इस आदेश के जारी होने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। आरोप है कि सरकार इस मसले को धार्मिक रंग देना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *