Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडकांग्रेसभाजपाराजनीति

सी-वोटर ने उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकार बनाई

देहरादून- उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर सी-वोटर के ताजा सर्वे में भाजपा और कांग्रेस दोनों बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबक सर्वे के अनुसार भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। यहां कांग्रेस से उसे कड़ी चुनौती मिल रही है। चाहे सीटों का मामला हो या वोट प्रतिशत का मामला, कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है। 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती हैं। यानी किसी की भी सरकार यहां बन सकती है। अगर दोनों पार्टियों की अधिकतम सीटों की संख्या देखी जाए तो दोनों बहुमत का आकड़ा पार करती हुईं दिख रही हैं। वहीं, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है। आप को केवल दो से चार सीटें ही मिलती दिख रही हैं। अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें तो उसमें भी बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सीटें भले ही इकाई अंकों में ही हासिल कर रही है लेकिन उसका वोट प्रतिशत दहाई में आ गया है। आप को 13 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *