Wednesday, April 24, 2024
मनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

हिजाब विवाद में उतरे बॉलीवुड सितारे, कंगना रनौत की पोस्ट पर शबाना आजमी ने पूछा सवाल, जानिए क्या है प्रश्न

देश में हिजाब विवाद पर माहौल गरमाता जा रहा है। राजनीतिज्ञों के बाद अब बॉलीवुड सितारे भी इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं। हिजाब विवाद को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पोस्ट जारी किया था जिसका जवाब वरिष्ठ एक्ट्रेस शबाना आजमी ने दिया है। बता दें कि कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुरका पहने… आजाद होना सीखो, खुद को पिंजरे में न रखे… बता दें कि कंगना ने आनंद रंगनाथन की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।

इसका जवाब देते हुए शबाना आजमी ने लिखा है कि, अगर मैं गलत हूं तो बताएं अफगानिस्तान एक धार्मिक राज्य है और जब मैंने पिछली बार चेक किया था तो भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य था।

शबाना आजमी पहले भी विवाद पर ट्वीट कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंग का हिजाब पहने हुए लड़कियों का पोस्ट शेयर किया था। शबाना ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी टैग किया है। बता दें कि इस पोस्ट को लेकर शबाना को बहुत ट्रोल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *