भाजपा सांसद ने अमित शाह से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की
भाजपा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका कारण महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार है …
उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है। सब कुछ अधिकारियों की इच्छा के अनुसार किया जा रहा है। मुकेश अंबानी जैसे व्यक्ति भी मुंबई में असुरक्षित हैं।’