Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बड़ा भूस्खलन, भरभराकर गिरा समूचा पहाड़,तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद

जाते जाते भी उत्तराखण्ड में बरसात कहर बरपा रही है। बीते दिनों सीमांत क्षेत्र धारचूला में आई जबर्दस्त आपदा के बाद आज फिर यहां से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां कैलाश मानसरोवर यात्रा रूट पर जबर्दस्त भूस्खलन हुआ है। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ये लैंडस्लाइड तम्बा नजंग मार्ग पर हुआ है। यहां देखते ही देखते पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।
भूस्खलन से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया है। जिसके चलते बुंदी में मौजूद आदि कैलाश के यात्रियों समेत करीब 40 लोग फंस गये हैं। पहाड़ी में दरारों के चलते पहली ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। लिहाजा लोग एहतियातन पहाड़ से दूर हट गये थे। लगभग 15 दिनों बाद मलघाट में मोटर मार्ग खुलने से लोगों को राहत मिली ही थी लेकिन अब फिर से भारी भूस्खलन से तम्पा नजंग में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से फिर से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है मार्ग को खुलने में तीन से चार दिन का समय लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *