Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडराष्ट्रीयस्पेशल

आज शुरू हुए शारदीय नवरात्र, नवरात्र के पहले दिन करें मा दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक। 26 सितंबर को सुबह छह बजकर 20 मिनट से 10 बजे तक का समय कलश स्थापना के लिए शुभ माना गया है। तीन अक्टूबर को अष्टमी व चार को नवमी पूजन होगा। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन लोग माता की चौकी, अखंड ज्योति व देवी प्रतिमा भी स्थापित करते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार माता शैलपुत्री पर्वत शिखर की बेटी हैं। उनके इस रूप की पूजा से मन पत्थर के समान मजबूत होता है। मां शैलपुत्री हर तरह के रोग और शोक का नाश करती हैं। माता शैल पुत्री शांति और उत्साह देने वाली और भय का नाश करने वाली हैं। उनकी आराधना से भक्तों को यश, कीर्ति, धन, विद्या और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां शैलीपुत्री अपने भक्तों में उत्साह का संचार कराती हैं। माता शैलपुत्री बैल पर सवार रहती हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल पुष्प होता है। और उनके माथे पर चंद्रमा शोभायमान होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सालभर में कुल चार नवरात्र आते हैं। दो गुप्त नवरात्र, एक चैत्र नवरात्र और एक शारदीय नवरात्रि। सभी नवरात्र में शारदीय और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में नौ दिनों के लिए विराजमान होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *