Thursday, February 12, 2026
उत्तराखंड

बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे अभी भी पहुंच से बाहर, उत्तराखंड से लेकर यूपी और पंजाब में पुलिस की दबिश

नानकमत्ता के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाये हैं। पुलिस उत्तराखंड से लेकर यूपी और पंजाब तक आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
इस मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह समेत पांच के विरुद्ध हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें रिटायर्ड आइएएस और नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, रामपुर के नवाबगंज गुरुद्वारा के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह और तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू का भी नाम शामिल है।
लेकिन इस हत्याकांड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हत्यारोपी सर्वजीत ने फेसबुक पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें लिखा गया था कि गुरूद्वारे में राजनेता के स्वागत में महिलाओं का कार्यक्रम रखा गया जोकि गलत था।
हालांकि बाद में ये फेसबुक पोस्ट हटा ली गई। पुलिस जांच कर रही है कि ये पोस्ट उसी ने लिखी या कोई और साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *