Wednesday, April 24, 2024
खेल समाचार

टोक्यो पैरालंपिक्स 2020: अवनि लखेरा ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में भारत के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है… इस बीच पैरालम्पिक से भोत बड़ी खबर आ रही है। अब भारत की अवनि लखेडा ने शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है..आपको बता दें कि महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया….अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया….उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा. यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता…अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं…यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है….

आपको बता दें, टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है…..पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *