Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

नैनीताल सांसद अजय भट्ट को मिल सकती है मोदी मंत्री मंडल में जगह

-आकांक्षा थापा

उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोदी कैबिनेट विस्तार में सांसद अजय भट्ट को जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अजय भट्ट पीएम आवास में मौजूद थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

आपको बता दें अजय भट्ट उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे, जिनमे से एक अजय भट्ट भी हैं… वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं। वहीं वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे रमेश पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटाया गया है। जिसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसी बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार आज होने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए बुधवार 6 बजे का समय निशिचत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *