Monday, April 29, 2024
स्पेशल

गुडबाय 2021 : साल 2021 में भारत ने खोई कई बड़ी दिग्गज हस्तियां

साल 2021 में कोरोना के चलते लाखो लोगो की जाने चली गयी थी वहीं भारत ने कई अमूल्य सितारे भी खोये, जिन्होंने इस दुनियाँ को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। साल 2021 में भारत ने उन सितारों को खोया जिनकी कहीं न कहीं लोगों के अंदर अपनी छवि या पहचान बनाई हुई थी। सभी सितारों के निधन के बाद से पूरा भारत में शोक की लहर रही। इनमे से कुछ लोगो तो भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत थे तो वहीं कुछ लोग कई पुरस्कार से सम्मानित भी हुए थे।

साल के आखरी दिन देखिये भारत ने किन बड़ी हस्तियों खोया –

1.बॉलिवुड जगत से राजीव कपूर :राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को चेंबूर के एक अस्पताल में हुआ। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। राजीव कपूर के निधन के बाद परिवार ने एलान किया था कि कोविड-19 महामारी के चलते राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। राजीव कपूर के निधन के बाद पुरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में संन्नाटा छा गया था।

2. श्रवण राठौड़ : हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का भी निधन इसी साल 22 अप्रैल को हुआ। बता दें की श्रवण कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। डायबिटिक होने के साथ-साथ कोरोना से उनके फेफड़े भी संक्रमित हो चुके थे जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

3. टीवी एंकर रोहित सरदाना : टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना का निधन बेहद चौकाने वाला था। 30 अप्रैल को सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।

4.खेल जगत से मिल्खा सिंह : ‘फ्लाइंग सिख’ नाम से मशहूर भारत का परचम लहराने वाले मिल्खा सिंह का निधन 18 जून की रात को हुआ था। कोरोना वायरस से एक महीने से जूझ रहे थे जिसके करण मिल्खा सिंह का निधन हो गया था। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

5.चंद्रशेखर वैद्य : रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुमंत का किरदार निभाने वाले दिग्गज ऐक्टर चंद्रशेखर वैद्य ने भी 16 जून को अपनी आखरी सास ली। चंद्रशेखर वैद्य 98 साल के थे। मशहूर कलाकार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे।

6.अभिनेता अनुपम श्याम : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे एक्टर अनुपम श्याम 63 साल की उम्र में निधन हो गया…आपको बता दें कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ …टीवी शो प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह के किरदार से उन्हें बडी प्रसिद्धी मिली थी….अनुपम श्याम लंबे समय से बीमारी के साथ आर्थिक तंगी भी झेल रहे थे.

7. अभिनेता अरविंद त्रिवेदी : हिंदी सिनेमा के लंकेश का निधन, दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी नहीं रहे। अरविंद त्रिवेदी का मुंबई के कान्दिवली स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का दमदार रोल निभाया था। उन्होंने इस तरह से रोल प्ले किया था कि आज तक लोगों की आंखों के सामने उनकी वही छवि बनी हुई है।

8. वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ : 67 वर्ष की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली । दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चौनलों के लिए सेवाएं दे चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरा रहे। दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ भी कोरोना से लड़े थे और इसके बाद से उनका शरीर लगातार कमजोर होता गया।

9.सिद्धार्थ शुक्ला : टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला 3 सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कह चले। महज 40 साल की उम्र में एक्टर का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। एक्‍टर के यूं अचानक जाने से उनका परिवार, दोस्त और उनके करोड़ों फैंस को बहुत बड़ा सदमा लगा। सिद्धार्थ शुक्ला ने टेलीविजन होस्टिंग, खतरों के खिलाड़ी और दिल से दिल तक बिग बॉस जैसे कई मशहूर टीवी शो किये हुए हैं।

 

10.माधव मोघे : स्टैंड अप और मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन 12 जुलाई को हुआ था। माधव मोघे भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता थे। माधव मोघे ने कई हिट फिल्मों जैसे दामिनी, घातक, विनाशक, पार्टनर में बतौर अभिनेताकाम किया था। वह कई हिट फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा भी रहे।

11.यशपाल शर्मा : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा का निधन हुआ। 66 वर्षीय यशपाल शर्मा को 13 जुलाई के तड़के दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनका निधन हुआ। यशपाल भारत की 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। यशपाल शर्मा के निधन की खबर सुन कर पूर्व कप्तान कपिल देव अपने आंसू रोक नहीं पाए।

12.फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल : फिल्म निर्माता व निर्देशक राज कौशल का निधन 30 जून को हुआ था। हार्ट अटैक के चलते राज का निधन हुआ था। राज कौशल महज 49 साल के थे। राज ने ‘प्यार में कभी कभी’ और ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

13. दिलीप कुमार : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने भी 7 जुलाई 2021 को अपनी अंतिम सांसे ली। उन्हें एक महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई थी। इनकी बड़े पर्दे पर पहली फिल्म ज्वार भाटा थी।

14.सुरेखा सीकरी : बालिका वधू की दादी सा सुरेखा सीकरी का निधन 16 जुलाई की सुबह हुआ था। कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 76 वर्ष की थीं। सुरेख बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी, उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था। सुरेखा सीकरी ने कई फिल्मों में भी काम किया है।

15.सीडीएस जनरल बिपिन रावत : भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में 8 दिसंबर को निधन हो गया था। बिपिन रावत के निधन की खबर से पूरा देश में शोक की लहर थी प्रधानमंत्री सहित पुरे भारत के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *