Monday, April 29, 2024
दिल्ली

नाराज डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, देशभर में बंद रहेंगी स्वस्थ सेवाए

29 दिसंबर से देशभर में सभी स्वास्थ्य सेवाए पूरी तरह से बंद रहेंगी। दिल्ली पुलिस की कारवाई के बाद नाराज डॉक्टरों ने पूरे देश मे स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया हैं। नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी के खिलाफ देशभर के डॉक्टरों ने अपने आंदोलन की रफ्तार को तेज कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में स्थाई डॉक्टरों ने काफी बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया है। जिसके कारण पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हो गए थी और काफी लोगो को चोट भी लगी थी। पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करने के कारन डॉक्टरों ने अब 29 दिसंबर को पूरे देश में सभी स्वास्थ सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। दूसरी तरफ आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

29 दिसंबर को सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंधित रहेंगी । इस बात की पुष्टि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने कर दी थी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कहा गया की पुलिस के क्रूर रवैये के विरोध में वे हड़ताल करेंगे। वहीँ, सूत्रों के अनुसार पता चला है कि फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन पिछले कई दिनों से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में देरी के चलते विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

पुलिस ने नहीं किया लाठिचार्ज…

इस पूरी घटना के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एसोसिएशन ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए झड़प की तस्वीरें ट्विटर पर डाली। पुलिस ने लाठीचार्ज करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने आईटीओ रोड को 6-8 घंटे तक जाम कर दिया था और पुलिस के बार-बार अनुरोध करने पर भी सारे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अनसुना कर दिया। पुलिस ने 12 प्रदर्शनकरियों को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हे बाद में रिहा भी कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *