Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह का कोरोना से अस्पताल में निधन

– आकांक्षा थापा

कोरोना संक्रमण से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। बता दें की वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। फिलहाल वे कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष, इफको के राष्ट्रीय निदेशक, एमसीयूआइ के निदेशक, राज्य कोआपरेटिव सोसायटी के निदेशक थे। साथ ही उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजेश शर्मा, संजय काला, आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कांग्रेस के प्रति योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *