Saturday, April 27, 2024
खेल समाचारराष्ट्रीय

चेन्नई टेस्ट में अपनी पारी में हिटमैन रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, अपनी धरती पर 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

 

चेन्नई में चल रहे भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी की बदौलत भारतीय टीम एक अच्छ स्कोर की तरफ बढ रही है…रोहित शर्मा ने आज अपनी पारी में 161 रन बनाए…उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जी हां वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है…आपको बता दें रोहित शर्मा ने भारतीय धरती पर 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं…दो छक्कों के दम पर हिटमैन रोहित ने एक कमाल की कामयाबी अपने नाम पर दर्ज कर ली है…यही नही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं…रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि क्रिकेटके तीनों फॉर्मेट को मिलाकर हासिल की है…भारत में रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एम एस धौनी हैं जिन्होंने कुल 186 छक्के लगाए हैं…

 

रोहित शर्मा – 200* छक्के

एम एस धोनी  – 186 छक्के

युवराज सिंह – 113 छक्के

वीरेंद्र सहवाग – 111 छक्के

विराट कोहली – 110 छक्के

सचिन तेंदुलकर – 107 छक्के

वहीं 113 छक्कों के साथ युवराज सिंह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं….वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 111 छक्के लगाए थे और वो चौथे नंबर पर हैं…भारतीय कप्तान विराट कोहली 110 छक्कों के साथ 5 वें नंबर जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 107 छक्कों के साथ छठे नंबर पर हैं…

आपको ये भी बता दें कि भारतीय क्रिकेटर्स में सबसे पहले 50 छक्के  कपिल देव ने लगाए  थे…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *