Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बर्फ की सफेद चादर से लकदक हुये पहाड़

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी से ठंड में खासा इजाफा हो गया है। मसूरी, चकराता, धनोल्टी और सुरकंडा में साल की पहली बर्फबारी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वीकेंड के चलते यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। धनोल्टी और सुरकंडा में शुक्रवार देर रात से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार सुबह से रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है। वहीं देहरादून और मसूरी में आज सुबह तड़के अच्छी बारिश हुई है। मसूरी में रात को बर्फ के फाहे भी गिरे। ओलावृष्टि भी हुई। पर्यटक स्थलों में ये इस सीजन की पहली बर्फबारी है। हालांकि मसूरी में अभी भी जोरदार बर्फबारी का इंतजार है। इसके आवाल चारोधामों में भी बर्फबारी हुई है जिससे यहां के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
पर्यटक स्थल धनोल्टी में देर रात से बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई थी। धनोल्टी आलू फार्म एप्पल गार्डन सुकनडा देवी कद्दूखाल तपोवन जैसे इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी की सूचना के बाद आज बड़ी संख्या में सैलानी धनोल्टी पहुंच रहे हैं। धनोल्टी में गरीब 2 इंच तक बर्फ गिरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *