Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडचम्पावत

उत्तराखंड तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू, चार डिग्री नीचे गिरा चंपावत का तापमान

नवंबर के माह में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी गिरने लगा है। बुधवार को चंपावत सबसे ठंडा रहा। चंपावत में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं दिन का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय पाला पडऩे की शुरुआत होने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट होने लगी है। सबसे ज्यादा तापमान पंतनगर में दर्ज हुआ। बुधवार को यहां तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान में आमतौर पर आसमान साफ बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड जारी रहेगी। फिलहाल अगले चार से पांच दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नवंबर आखिरी सप्ताह में तापमान में कमी आने लगेगी। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान भाई इस समय गेहूं की बुआई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *